मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले में पांच लोगों के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया

मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए और एसएएफ जवान के परिजन को शासकीय नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के अंतर्गत बेतवा नदी एवं अन्य स्थानों पर डूबने से एक एसएएफ आरक्षक सहित 5 लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को शांति देने और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि एवं एसएएफ जवान के परिजन को शासकीय नियमानुसार सहायता राशि प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अतिवृष्टि के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने एवं सुरक्षित रहने की अपील की है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति