और बढ़ी यात्रियों की मुसीबत…. रीवा इतवारी और पातालकोट एक्सप्रेस रद्द …

छिंदवाड़ा
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छिंदवाड़ा होकर चलने वाली ट्रेनों को आए दिन निरस्त कर दिया जा रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के हालात तो ऐसे हो गए हैं कि जो ट्रेन वर्तमान में निरस्त चल रही है, उसे अभी से आगामी दिनों के लिए भी निरस्त कर दिया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

सितंबर माह में रीवा इतवारी एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ेगी ही नहीं। बताया जा रहा है कि भिमालगोंदी भंडारकुड के बीच बने ब्रिज क्रमांक 94 पर दरार आने की वजह से रेलवे रीवा इतवारी ट्रेन को पहले से ही 15 सितंबर तक बंद रखा है। इसके बाद रविवार को रेलवे ने एक बार फिर सतना रेलवे स्टेशन पर होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के चलते कई ट्रेनों को 17 से 26 सितंबर तक निरस्त कर दिया है। जिसमें रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने रीवा- इतवारी एक्सप्रेस को 19, 22, 24, 26 सितंबर को निरस्त किया है। वहीं, इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25 सितंबर को कैंसिल किया गया है।

पातालकोट ट्रेन भी चल रही बंद

वर्तमान में रेलवे ने पलपव स्टेशन के समीप चल रहे कार्य के चलते छिंदवाड़ा से फिरोजपुर तक चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया है। जिसके बाद यात्रियों को भोपाल से आगे जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि रेलवे ने नागपुर शहडोल ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया है। जिसके बाद ट्रेन बाया आमला होकर चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति