गांधी परिवार के ऐशो आराम में जो संस्थाएं लगी है उनमें चीन जैसे देशों का पैसा आता है – विश्वास सारंग

भोपाल

राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं वे डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों के बीच पहुंचे और एक इंटरेक्शन सेशन में शामिल हुए, राहुल ने इस दौरान एक बार फिर विदेशी धरती पर ऐसी बाते कहीं जो भारत विरोधी मानी जाती है, राहुल ने चीन की फिर तारीफ की, राहुल ने महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य बातों पर चीन से भारत की तुलना की, इसपर भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान कमजोर हो यह उनकी आदत है

मप्र के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का हमेशा जो मत रहा है वो चीन परस्ती और पाकिस्तान परस्ती का रहा है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान कमजोर हो यह उनकी आदत है उन्होंने कहा कि ऐसी ख़बरें भी आती हैं कि राहुल गांधी रात के अंधेरे में चीन के साथ मिलते हैं, गांधी परिवार के ऐशो आराम में जो संस्थाएं लगी है उनमें चीन जैसे देशों का पैसा आता है, मुझे बहुत शर्म आती है और बहुत दुःख  होता है कि राहुल गांधी अपने बयानों से देश को कमजोर करना चाहते हैं।

राहुल गांधी का बयान देश के मान सम्मान पर कुठाराघात

विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की आदत है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करना, उन्हें विदेश में भारत के मान और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए, मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी काबिलियत के आधार पर वो मंच नहीं मिला , अंतरराष्ट्रीय स्तर का वे मंच साझा कर रहे हैं क्योंकि वे भारत की लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं  और यदि विपक्ष के नेता के रूप में वे इस तरह के बयान देंगे तो ये देश के मान सम्मान पर कुठाराघात है पर वे अपनी राजनीति से बाज नहीं आ रहे उनके संस्कार यही कहते हैं कि हर समय हिंदुस्तान को बदनाम करो, ये शर्मनाक है।
TMC सांसद के इस्तीफे पर ममता बनर्जी को लिया निशाने पर

टीएमसी सांसद के इस्तीफे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ममता सरकार की अराजकता से उनके साथी भी दुःखी है, बंगाल में जो हो रहा है कोलकाता में जो हो रहा है वो शर्मनाक है ममता दीदी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रही, अब जब उनके सांसद उनके साथी ही इस बात पर इस्तीफा दे रहे हैं तो उन्हें अपनी आंखें खोलने की जरूरत है, अराजकता, अत्याचार, बलात्कार, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाना ममता सरकार ने बंगाल की परिपाटी बना दी है, इन्हें शर्म आनी चाहिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति