मंत्री सारंग ने निर्माण को लेकर अधिकारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक

भोपाल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा में भोपाल के प्राचीनतम खेड़ापति हनुमान मंदिर के विस्तृत स्वरूप खेड़ापति हनुमान कॉरिडोर अंतर्गत छोला फ्लाईओवर के निर्माण के सम्बंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मंत्री सारंग ने कहा है कि फ्लाईओवर निर्माण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र ही काम प्रारंभ किया जाये। यह फ्लाईओवर गणेश मंदिर छोला रोड से खेड़ापति हनुमान मंदिर के बाद और निशातपुरा स्टेशन के पहले तक बनेगा।

रोज़ाना लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

मंत्री सारंग ने बताया कि यह पहला फ्लाईओवर होगा जो दो रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए जायेगा। अभी विदिशा, भानपुर चौराहा और खेड़ापति हनुमान मंदिर जाने वालों को दो-दो अंडरब्रिज से जाना पड़ता है। बड़े वाहन इन अंडरब्रिज से निकल नहीं पाते हैं इसलिए उन्हें घूमकर जाना पड़ता है। फ्लाईओवर के बन जाने के बाद भोपाल स्टेशन से छोला व आसपास के क्षेत्र में आने जाने वाले लाखों यात्रियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से छोला अंडर ब्रिज पर जाम की स्थिति समाप्त होगी। साथ ही पुराने शहर से नए शहर की ओर आवागमन के लिये यात्रा सुलभ होगी।

खेड़ापति हनुमान लोक का आकर्षण होगा फ्लाईओवर

मंत्री सारंग ने कहा कि खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर के ऊपर से यह विशाल फ्लाईओवर गुजरेगा। इस फ्लाईओवर की खास बात यह है कि यह आर्च नुमा रूप में होगा। फ्लाईओवर का निर्माण यूनियन कार्बाइड के पास स्थित काली परेड से अयोध्या बायपास तक किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति