नायता मुंडला अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से प्राइवेट बस ऑपेरटरों की बसें संचालित हुईं

 इंदौर
नायता मुंडला स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण कार्य करीब दस माह पहले पूर्ण हो चुका था, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। सोमवार से यहां से अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की महाराष्ट्र रूट की बसों का संचालन शुरू किया गया। पहले दिन 28 बसें संचालित की गईं। यात्रियों को बस स्टैंड तक लाने और ले जाने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।

महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान रूट की बसों का संचालन

नायता मुंडला बस स्टैंड से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान रूट की बसों का संचालन किया गया। एआईसीटीएसएल के साथ ही हंस, धारीवाल, इंटरसिटी, राजरतन आदि की बसें भी यहां से चलीं। एआईसीटीएसएल के सीईओ दिव्यांग सिंह का कहना है कि पहले दिन आने और जाने में 28 बसों का संचालन किया गया।

प्राइवेट बस ऑपेरटरों की बसें भी संचालित हुईं। जल्द ही बसों की संख्या यहां से बढ़ेगी। गौरतलब है कि एक सितंबर को इसका शुभारंभ होना था, लेकिन एप्रोच रोड नहीं बनने से बसों को संचालन को आठ दिन आगे बढ़ाया गया। यहां से लंबी दूरी की बसों का संचालन फिलहाल शुरू किया गया है।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

नायता मुंडला बस स्टैंड पर सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। यहां पर यात्रियों के लिए अलग-अलग टिकट खिड़की, आराम के लिए चेयर और अन्य कई सुविधाएं जुटाई गई हैं। परिसर में ही आठ दुकानें भी बनाई गई हैं। पूरा परिसर की सीसीटीवी कैमरों से मानीटरिंग होगी। बसों और यात्रियों के आने और जाने के रास्ते भी अलग-अलग बनाए गए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अन्य सुविधाएं भी हटाना होंगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति