पीएम जनमन योजना से महावीर का पक्के आवास का सपना साकार

पीएम जनमन योजना से महावीर का पक्के आवास का सपना साकार

55 दिन में खपरैल घर से पक्के आवास के मालिक बने  मकरोहर के महावीर बैगा

 सिंगरौली
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से दूर-दराज गांवो में निवास कर रहे जनजाति समूह के पक्के आवास का सपना साकार किया है। शासन की मंशा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को सामाजिक क्षेत्र में विशेष अधिकार प्रदान कर मुख्य धारा से जोड़ना ताकि वे भी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बने। ग्रामीण इलाकों के सभी पात्र हितग्राहियों के ग्रामवासियों का घर पीएम आवास योजना के तहत बनाया जा रहा है। ऐसे ही आवास योजना से जनजाति समूह की हितग्राही महावीर बैगा पिता रामदुलारे बैगा निवासी ग्राम मकरोहर  भी लाभान्वि हुये है। उन्हे अपने पक्के आवास का सपना पूरा होते हुए देख बड़ी खुशी हुई है और वे अपने परिवार सहित अपने पक्के मकान में खुशी से जीवन यापन कर रहे है।

मकरोहर निवासी  जनजाति समूह से महावीर बैगा को शासन के कल्याणकारी योजना का लाभ मिला है। उनके पक्के आवास का सपना मात्र 55 दिन में साकार हुआ है। वे बताते है कि उनके लिए अपने पक्के आवास का सपना पूरा करना असंभव था। घर में बरसात का पानी गिरने से उनके छत से पानी टपकने लगता था। पानी टपकने से उनके उठने, बैठने की सुविधा भी नहीं हो पाती थी वे टपकती छत से ही अपना गुजारा करते थे। उनके बच्चों के भी पढ़ाई में परेशानियां आते रहती थी और मिट्टी का घरा होने के कारण कभी भी दीवार गिरने का खतरा बना रहता था। उनके घरों के आस-पास से भी जहरीले जीवों के निकलने का खतरा बना रहता था। उन्हांने बताया कि  सुदूर व वनांचल इलाका होने के कारण शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी उनके ग्रामों तक नहीं पहुंच पाता था।

लेकिन पीएम जनमन योजना के तहत अब सुदूर एवं वनांचल इलाकों में भी प्रचार-प्रसार के साथ समय पर योजनाओं का लाभ उन्हें और उनके ग्रामों में सभी हितग्राहियों को मिल रहा है।महावीर ने शासन के इस अभिनव पहल पर उनका धन्यवाद देते हुए उनके कार्यो की प्रशांसा करते नहीं थक रहे है। वे  अपने पक्के आवास में अपने परिवारजों के साथ सकुशल बिना डर भय के निवास कर रहे है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति