थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 05 मोटरसाइकिल की जब्त

मंडला
थाना कोतवाली में रिपोर्टकर्ता ने जिला चिकित्सालय मंडला से अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उसने बताया की दिनांक 02.09.2024 को पत्नि की डिलेवरी कराने जिला चिकित्सालय मण्डला आया था तथा अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मण्डला में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 537/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान एसडीओपी मंडला के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली मंडला निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी तथ्यों व अस्पताल स्टैंड में काम करने वाले व्यक्तियों से इस संबंध से जानकारी जुटायी गयी।

विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर दो आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी (प्रकरण में अपचारी बालक) के साथ मिलकर अस्पताल परिसर से मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक एम०पी०-20 एमजे 5397 चोरी करना स्वीकार किये। पुछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त मोटरसाइकिल के अतिरिक्त  पाँच-छः माह पूर्व जबलपुर से तीन मोटर सायकल 01. यामाहा एफजेड नीले रंग की 02. काले रंग की ग्लेमर 03. एक होण्डा साईन काले रंग की तथा जिला चिकित्सालय मण्डला से एक स्पेलेण्डर प्रो मोटर सायकल चोरी करना भी स्वीकार किया। उक्त सभी 05 चोरी की मोटर सायकल चोरो की निशादेही पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया है।

विशेष भूमिका:- उक्त कार्यवाही  निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में उनकी टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक भूमेश्वर बामनकर, प्रधान आरक्षक अशोक मार्को आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी ,रामचंद्र कुर्वेती, रज्जन तेकाम, सायबर सेल से सुरेश भटेरे की भूमिका रहीं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति