ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा, 18 लाख रुपये का सामान जब्त

शहडोल

मध्य प्रदेश की शहडोल पुलिस को सफलता में लगी है। दरअसल, पुलिस ने 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 18 लाख रुपए का सामान भी जब्त किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा जिले में लंबित चोरी के प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है। थाना ब्यौहारी के लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान चोरी के प्रकरणों के शीघ्र निपटान के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी विवेक सोनी के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित नगद चोरी कर लिए थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्र. 289/24 धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, दूसरा मामला 10 और 11 अगस्त की दरम्यानी रात को हुआ, जब गोदावल दुर्गा मंदिर के दान पेटी और कमरे से अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर ताला तोड़ा। साथ ही ₹ 8,400 नगद लेकर फरार हो गए। जिसके बाद फरियादी खुशीराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

चोरी की इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा एसडीओपी और थाना प्रभारी को घटनाओं की जांच करने के निर्देश दिए। इसके लिए टीम का भी गठन किया गया। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की वारदात को कटनी जिला के शातिर नकबजन और थाना माधव नगर जिला कटनी के निगरानी बदमाश राकेश ने अपने साथी अजय सिंह बादी निवासी ग्राम दलको कोठार थाना पपौंध जिला शहडोल के साथ मिलकर दी थी जोकि वापस इस घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 सितम्बर 2024 को साइबर सेल शहडोल के सहयोग से आरोपी राकेश सिंह को अभिरक्षा में लिया गया। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। तब उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना ब्यौहारी के निरीक्षक, उप निरीक्षक मोहन पडवार सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, सायबर सेल के आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा, हिमवंत चन्द्र मिश्रा, प्रकाश द्विवेदी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति