छत्तीसगढ़-कबीरधाम में महिला व बाल विकास विभाग की योजनाओं में लापरवाही पर कलेक्टर ने लगाई फटकार

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने समय सीमा की बैठक ली। बैठक में राज्य शासन से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्राप्त दिशा निर्देशों तथा लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित होने वाले पोषण अभियान के एप में पोषण ट्रेकर की गतिविधि को ऑनलाइन अपलोड नहीं करने व योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन नहीं करने पर फटकार लगाई है।

कलेक्टर महोबे ने जिले की सभी नौ परियोजना के अधिकारियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह को बेहतर संचालन तथा क्रियान्वयन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दूसरी ओर कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 खरीदी की गई धान के ऑनलाइन मिलान में आने वाले अंतर को सही करने के लिए खाद्य, सहकारिता और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशुधन विभाग से संबंधित रोजगार मूलक आवेदनों की समीक्षा कर एसबीआई बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति में देरी करने व आवेदकों के अनावश्यक परेशानी करने पर संबंधित बैकर्स पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जिला लीड बैंक आफिसर को प्रकरण को शीघ्रता से निराकरण कराने के निर्देश दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति