राजस्थान-अलवर में नशे में धुत बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

अलवर.

अलवर शहर के जेल का चौराहा पर शराब के नशे में धुत मत्स्य नगर डिपो के बस चालक ने देर रात करीब 10 बजे एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद इतनी जोर से ब्रेक लगाए कि बस में सवार एक लड़की की आंख बाल-बाल बची। सवारियों और परिचालक के चिल्लाने के बाद जाकर बस चालक ने बस रोकी। बस के परिचालक राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 9.30 बजे तिजारा रूट पर दिल्ली जाने वाली आखिरी बस निकली थी, जिसका चालक भजनलाल था।

उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था, जिसकी सूचना परिचालक ने डिपो पर भी दी थी लेकिन दूसरा ड्राइवर नहीं होने की वजह से बस संख्या RJ 20 PB 2356 पर उसे ही भेज दिया गया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सबसे पहले जिला अस्पताल पर एक बाइक चालक शराब के नशे में धुत चालक की बस से टकराते-टकराते बचा। उसके बाद जेल चौराहे पर चालक ने एक बाइक सवार को फिर से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद चालक ने इतनी जोर से ब्रेक लगाए कि बस में सवार कोमल शर्मा जो अलवर से भिवाड़ी जा रही थी, की आंख पर चोट लग गई, उसे अलवर शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इसी बीच चालक भजनलाल मौका देखकर फरार हो गया। परिचालक ने बताया कि भजनलाल आज सुबह से इसी रूट की बस चला रहा था और सुबह से ही शराब के नशे में था। उसने दिल्ली से निकलते समय भी दो कारों को टक्कर मारी थी। परिचालक ने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन डिपो पर कोई दूसरा ड्राइवर नहीं होने के कारण आखिरी गाड़ी पर भी इसी को भेजा गया, जिसने जेल चौराहा पर इस घटना को अंजाम दिया। करीब 25 मिनट बाद डिपो से दूसरा चालक आने के बाद बस को जेल चौराहा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यहां एक और बात जो बेहद अफसोस जनक कही जा सकती है कि आकस्मिक मौकों के लिए बस में एक फर्स्ट एड किट भी नहीं थी कि किसी तरह घायल का उपचार किया जा सके।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति