एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगा भारत

हुलुनबुइर (चीन)
पहले दो मैच में जीत से उत्साहित गत चैंपियन भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को यहां मलेशिया के खिलाफ होने वाले मैच में जीत का अपना सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था लेकिन तब मैदानी गोल नहीं कर पाना उसके लिए चिंता का विषय बना हुआ था। प्रतियोगिता में भारत ने 15 गोल किए थे लेकिन इनमें केवल तीन मैदानी गोल शामिल हैं। वर्तमान टूर्नामेंट में हालांकि उसके युवा स्ट्राइकरों ने उसकी इस चिंता को कुछ हद तक कम किया है।

ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी इस क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘‘अगर हमें भारतीय हॉकी टीम को अगले स्तर पर पहुंचाना है और ओलंपिक में लगातार पदक जीतने हैं तो हमें अधिक मैदानी गोल करने होंगे क्योंकि हमारी रक्षापंक्ति की भी अपनी सीमाएं हैं।’’

भारतीय रक्षापंक्ति लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भी उसने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने पहले मैच में मेजबान चीन को 3-0 से हराकर खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। उसने अपने अगले मैच में जापान को 5-1 से हराया था।

भारत ने अभी तक जो आठ गोल किए हैं, उनमें सात मैदानी गोल शामिल है जबकि युवा ड्रैग-फ्लिकर संजय ने जापान के खिलाफ पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला था। पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे युवा स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने अभी तक तीन मैदानी गोल किए हैं जबकि अभिषेक और उत्तम सिंह ने दो-दो मैदानी गोल किए हैं।

वर्तमान फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जीत की प्रबल दावेदार है। वह इससे पहले चार बार चैंपियन रह चुकी है। दूसरी तरफ मलेशिया का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक अन्य मैच उसने ड्रॉ खेला।

भारत ने हालांकि नए ओलंपिक चक्र की शुरुआत की है और ऐसे में वह किसी भी टीम को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगा। छह टीमों के राउंड रोबिन मैच के बाद चोटी पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 16 सितंबर को खेले जाएंगे। फाइनल 17 सितंबर को होगा।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति