बिलासपुर पुलिस ने 53 गोवंश को बूचड़खाने जाने से बचाया, तीन वाहन किए राजसात

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में हिर्री, तखतपुर और बिल्हा थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को जब्त किया गया. वहीं पुलिस ने वाहनों में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 53 मवेशियों का रेस्क्यू किया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मवेशी तस्करी में जिन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की है. उसमें हिर्री पुलिस ने ट्रक सीजी 28 एन 1840 से 20 मवेशियों को बूचड़खाने ले जाते हुए पकड़ा. इसके अलावा, तखतपुर थाना में पिकअप वाहन सीजी10 बीजे 9265 से 20 मवेशियों को और बिल्हा थाना क्षेत्र में आयसर वाहन टीएस 07-यूएन 4166 से 13 मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाते हुए पकड़ा गया. इन सभी वाहनों में मवेशियों को अमानवीय तरीके से रस्सियों से बांधकर, बिना चारे-पानी की व्यवस्था के, ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जाया जा रहा था.

मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर ने शासन के निर्देशों के अनुरूप तस्करी में शामिल वाहनों को राजसात करने का निर्णय लिया, जिसे कलेक्टर ने मंजूरी दी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति