छत्तीसगढ़-कोरिया के कलेक्टर के फैसले से मोटर वाइंडर रामदेव को मिली बैशाखी

कोरिया.

कोरिया में बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी निवासी रामदेव जो दिव्यांग होते हुए भी मोटर वाइंडिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, उन्होंने   कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के समक्ष बैशाखी की जरूरत बताते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने रामदेव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश दिया और कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें बैशाखी उपलब्ध कराई गई।

रामदेव, जिनको पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई थी, घर से दुकान तक जाने में असुविधा का सामना कर रहे थे। बैशाखी मिलने पर उन्होंने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इतनी जल्दी मदद मिल जाएगी, यह उन्होंने कभी नहीं सोचा था। कलेक्टर के इस त्वरित पहल और निर्णय से जिले में प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है। आमतौर पर सरकारी कार्यों में देरी की धारणा होने के बावजूद, कलेक्टर के इस कदम ने यह साबित किया कि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा सकता है। रामदेव और उनकी पत्नी मिलकर मोटर वाइंडिंग का कार्य करते हैं और अपनी मेहनत से परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करने में लगे हुए हैं। उनके इस संघर्ष और मेहनत को देखते हुए प्रशासन की ओर से की गई यह मदद उनके जीवन में एक नई आशा लेकर आई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति