राजस्थान-करौली में प्रतिबंधित क्षेत्र से किया अवैध बजरी खनन पर तीन टैक्टर ट्रॉली जब्त

करौली.

अवैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर जिले की लांगरा थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए हैं। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली में चम्बल घड़ियाल क्षेत्र से बजरी का अवैध खनन कर चोरी-छिपे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

लांगरा थानाधिकारी वासुदेव बसवाल ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी शंकरलाल मीना और डीएसपी अनुज शुभम के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उनकी टीम ने अवैध बजरी और रेता से भरे 3 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली को चम्बल घड़ियाल क्षेत्र से बजरी का अवैध खनन करके चोरी-छिपे बिक्री के लिए करौली ले जाते समय जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एसआई वासुदेव बसवाल ने बताया कि गुरदह-भांकरी रोड, घुर्रपुरा तिराहे के पास से दो ट्रैक्टर व एक ट्रैक्टर बिना नंबर के ट्रॉलियों सहित जब्त किया है। यहां गौरतलब है कि चंबल नदी घड़ियाल सेंचुरी का भाग है और यहां खनन प्रतिबंधित क्षेत्र है। यहां से चंबल नदी की बजरी भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी तो पुलिस दल ने ट्रैक्टर को हाथ का इशारा देकर रुकवाया तो तीनों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टरों को बंद करके जंगलों की तरफ भाग गए। उसके बाद मौके पर तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली चालक नींदर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति