मंत्री कुशवाह आगरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में किये जा रहे हैं महत्वपूर्ण प्रयास मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

मंत्री कुशवाह आगरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

भारत सरकार के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिये विभागीय अमला कृत-संकल्पित है- मंत्री कुशवाह

मध्यप्रदेश में संचालित योजनाओं का हुआ प्रेजेंटेशन

भोपाल

सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। इनके तहत भारत सरकार के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिये विभागीय अमला कृत-संकल्पित है। मंत्री कुशवाह ने यह बात आगरा (उत्तर प्रदेश) में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में 9 एवं 10 सितम्बर को आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कही।

चिंतन शिविर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधिनियम, नियम और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई है। चिंतन शिविर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सभी प्रदेशों के सामाजिक न्याय मंत्री, विषय-विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि हमारी सरकार, विभिन्न प्रकार की जन-कल्‍याणकारी योजनाओं में राष्‍ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्‍ट्रीय नि:शक्‍त पेंशन योजना, राष्‍ट्रीय परिवार सहायता योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्‍यमंत्री कन्‍या अभिभावक पेंशन योजना, बहु विकलांग एवं मानसिक रूप से दिव्‍यांग व्‍यक्ति को आर्थिक सहायता, मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह एवं निकाह योजना आदि संचालित कर रही है। इन योजनाओं में वर्ष 2023-24 में 57 लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। पेंशन एवं कल्‍याणकारी योजनाओं हेतु वर्ष 2024-25 में रूपये 4 हजार 421 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

मंत्री कुशवाह ने बताया कि मध्यप्रदेश में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में नशामुक्‍त भारत अभियान के लिए विभिन्‍न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत सरकार जो भी नियम, अधिनियम या योजनाएँ बनायेगी उनका प्रदेश में प्रभावी ठंग से क्रियान्वयन किया जायेगा। कार्यक्रम में आयुक्त सामाजिक न्याय डॉ. आर.आर भोसले ने मध्यप्रदेश में किये जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति