रायपुर में रेलवे ने साफ-सफाई का ठेका किया निरस्त

रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अधिकारियों ने एक सफाई ठेका निरस्त कर दिया है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ने एक रेल सेक्शन में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया था. विगत दिनों यात्रियों द्वारा इस सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में गंदगी होने की शिकायत की गई.  शिकायतों को प्राथमिकता देते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई की गई. ये कार्रवाई मौहरी-चिरमिरी के बीच सेक्शन में दिए गए सफाई ठेके पर की गई है.

 रेलवे अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा सफाई संबंधी कार्यों में अनियमितता बरती जा रही थी.  चेतावनी दिए जाने के बावजूद सफाई कार्य में सुधार नहीं हुआ. इसे गंभीरता से लेते हुये वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह द्वारा ठेकेदार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके ठेके को टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया.

 वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह ठोस निर्णय स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने और सुरक्षा के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं और उनकी यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति