राजस्थान-अलवर के भिवाड़ी हत्याकांड के तीसरे आरोपी को दिल्ली से रिमांड पर लाई पुलिस

अलवर.

भिवाड़ी में 23 अगस्त को हुई डकैती और सर्राफा कारोबारी जयसिंह की हत्या के मामले में भिवाड़ी पुलिस तीसरे आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली से रिमांड पर लेकर आई है। दिल्ली कोर्ट ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भिवाड़ी पुलिस को सौंपा। दरअसल आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने बाद में उसे तिहाड़ जेल भेज दिया था, जिसे अब भिवाड़ी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई है।

दिल्ली से आते ही भिवाड़ी पुलिस अजय को लेकर घटनास्थल पहुंची और उससे घटना स्थल की तस्दीक करवाई। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। इन रास्तों की भी पुलिस ने बदमाश से तस्दीक करवाई। साथ ही वारदात को काम देते वक्त उसके साथ और कौन-कौन था और किस प्रकार वारदात को अंजाम दिया गया, यह जानकारी भी उससे ली गयी। मामले में कुल पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से प्रीत उर्फ गोलू को दिल्ली में सबसे पहले पकड़ा गया था। दूसरा बदमाश अनिल कुमार  प्रीत से पूछताछ के बाद हरियाणा में हांसी से पकड़ा गया था और इससे वह कार भी बरामद की गई थी, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी और अब अजय को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से प्रीत को कोर्ट के आदेश पर किशनगढ़ बॉस जेल भेज दिया है, जबकि अनिल अभी रिमांड पर है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति