राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री यादव बीयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए, विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट और डिग्री दी

भोपाल

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल मार्कशीट और डिग्री वितरण प्रणाली का शुभारंभ किया। इस समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं और उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय देश का पहला संस्थान बन गया है, जो छात्रों को नि:शुल्क डिजिटल मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई डिजिटल मार्कशीट और डिग्री वितरण प्रणाली की सराहना करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। इस अवसर पर कुछ विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री प्रदान की गई, जिसमें पीएचडी की उपाधि सुश्री अनुपमा कुजूर को दी गई।

माता-पिता और गुरूजनों का करें सम्मान
दीक्षांत समारोह में संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को सत्य का पालन और माता-पिता एवं गुरूजनों के सम्मान का महत्व समझाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया, जिससे उनकी प्रतिभाओं का विकास हो सकेगा।

डिग्री और स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान
दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न संकायों में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 310 पीएचडी, 28 को गोल्ड मेडल, स्नातक 18892 और स्नातकोत्तर 65569 अवॉर्ड और डिग्री दी गई। राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा कि उन्हें नवीनतम तकनीक और ज्ञान से अपडेट रहना चाहिए, ताकि वे विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करना चाहिए।

100 करोड़ रुपये से यूनिवर्सिटी को उन्नयन
यूनिवर्सिटी को पीएम-ऊषा योजना के तहत 100 करोड़ रुपये की राशि शोध, अधोसंरचना विकास और तकनीकी उन्नयन के लिए प्रदान की गई है। राज्यपाल ने इस राशि का सदुपयोग कर नवीनतम शोध सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। समारोह में विद्यार्थियों को तैतरेय उपनिषद के 11वें अनुच्छेद से लिए गए अंश पर आधारित शपथ दिलाई गई, जिसमें सत्य के मार्ग पर चलने और जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने की बात कही गई।

हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमें गलत पढाया गया कि वास्कोडिगामा ने भारत की खोज की। उन्होंने कहा कि पढाया यह जाना चाहिए था कि भारत ने अमेरिका की खोज की थी। 8 हजार साल पहले से हमारे पूर्वजों ने सूर्य को स्थिर माना और पृथ्वी को परिक्रमा लगाना बता दिया था। भारत का ज्ञान परंपरा के आधार पर है। मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज पहले से खेलों से परिचित थे। खुदाई में खेलों के मैदान मिले हैं। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति