फिल्म ‘जुनून और जमाना’ की शूटिंग पूरी, जल्द होगी रिलीज

रायपुर

नृत्य की दुनिया खुद को स्थापित करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते युवाओं के संघर्ष परदे पर जल्द देखने को मिलने वाली है. प्रदेश की खूबसूरत लोकेशन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘जुनून और जमाना’ की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के सात डांसरों के संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगों में कला के प्रति जागरूकता लाना और युवा पीढ़ी को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान करना है.

फिल्म का प्रोडक्शन “इनसाइड मी ओरिजिनलस” के बैनर तले हुआ है. फिल्म सात अलग-अलग परिवार में जन्मे ऐसे डांसरों के बारे में है, जिनमे बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जुनून होता है लेकिन जमाने के लोग उन्हें समझ नहीं पाते और अक्सर इन लोगो की भावनाओं को दबाने का प्रयास करते हैं। ये लोग जमाने की परवाह ना करते हुए अपने जुनून के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

हाल ही में इनसाइड मी की टीम ने फिल्म की 20 दिनों की शूटिंग शेड्यूल ख़त्म किया है. फ़िल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा, भिलाई में हुई है. इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार -रितेश पाल (डांस प्लस प्रो विजेता), शबनम खान (बिग मेमसाब प्रतियोगी), अन्वेषा भाटिया (सुपर डांसर महाराष्ट्र), कल्पिता सिंह (फ्लाइंग जट फेम), अनिल तांडी (सुपर डांसर चैप्टर-3,नच बलिये-9), लक्ष्मण कुम्भार (सुपर डांसर सीजन-1), ईश्वर निकोन (डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता) हैं. इन सभी कलाकारों के जीवन की रोचक आत्मकथा है.

अक्टूबर अंत में रिलीज होगी फिल्म

फ़िल्म का ट्रेलर अभी इसी महीने रिलीज होगा. फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और मार्केटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है. यह फ़िल्म “इनसाइड मी ओरिजनल्स” के यूट्यूब पर रिलीज होगी. टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फ़िल्म को अक्टूबर के अंत तक रिलीज किया जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति