दीपक बैज के बयान पर भाजपा के अनुराग सिंहदेव ने कहा- राहुल गांधी को भी याद नहीं होगा कि कब बने थे कांग्रेस के सदस्य

रायपुर

भाजपा के सदस्यता अभियान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदस्यता अभियान नहीं किया. राहुल गांधी को याद नहीं होगा, वे तब कांग्रेस के सदस्य बने थे. उनके यहां ना कोई रिनवल है, ना कोई व्यवस्था है.

अनुराग सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है. एक साल में हर बार मेंबरशिप होती है, रिनवल होता है. 2 तारीख को प्रधानमंत्री खुद बीजेपी मेंबर बने. राष्ट्रपति बने हैं, प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, मुख्यमंत्री बने हैं. यह बताता है कि कांग्रेस और बीजेपी फर्क क्या है. बच्चों के विचारधारा भाजपा से भी मिल रही है. बच्चों के डर से मोबाइल साइड में रखे हैं. कहीं बच्चा मेंबर ना बना दे. कांग्रेस खुद अपने अंदर वैचारिक मनभेद से गुजर रही है.

प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी ने कहा कि बीजेपी ने अपने टारगेट को पूर्ण कर चुकी है. अपनी इरादों को प्रूफ किया है. तीन-तीन बार सरकार बनाई है. कांग्रेस के सामने हुआ है. वहीं सदस्यता अभियान को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक पर अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो मेंबरशिप का अभियान चल रहा है. हर स्टेट की समीक्षा होती है. हम कहां तक पहुंचे हैं, कहां तक जाना है, कितने लोगों तक पहुंचना है, क्या कठिनाई आ रही है, टेक्निकली क्या प्रॉब्लम आ रही है. सारी बातों पर डिस्कस होगा.

कांग्रेस के सीएम हाउस के घेराव पर अनुराग सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं. आदिवासियों के हितों का रक्षा करना भारतीय जनता पार्टी बखूबी जानती है. पिछली सरकार में भूपेश बघेल की सरकार में आदिवासियों पर जो अत्याचार हुआ है. वह आदिवासियों ने बस्तर और सरगुजा में एक तरफ मैंडेट देकर कांग्रेस को मैसेज देने का काम किया है. आदिवासियों को न्याय मिलेगा. मुख्यमंत्री खुद आदिवासी हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति