स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्वीकृत कार्यों के निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए: राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्वीकृत कार्यों के निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कोठी नगर परिषद सतना में विशेष निधि और एसडीएमएफ राशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपयोगी जल प्रबंधन (LWM) के तहत डीपीआर तैयार कराने, मुख्यमंत्री घोषणाओं की स्वीकृति, सिंहपुर को नवीन नगर परिषद बनाने के प्रस्ताव, नगर परिषद कोठी में नई पदों की स्वीकृति और सीधी भर्ती के लिये विज्ञापन सतना शहर और ग्रामीण अंचलों में अवैध कालोनियों पर लगाम कसने और टी एंड सी.पी से नवीन कालोनियों के लिये नियमों में प्रावधान कराने पर जोर दिया।

बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने नगर परिषद कोठी में डॉ. अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना, सामुदायिक भवन का निर्माण, कोठी तालाब का विकास, तालाब के आस-पास अतिक्रमण हटाने और रोकने के कार्यों को शीघ्र पूर्णता से करने के निर्देश दिये। अमृत 2.0 के तहत निर्माणाधीन कार्यों की शीघ्र पूर्णता, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, कोठी स्टेडियम का निर्माण और नाला निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों को एक परिसर के रूप में विकसित करने के सुझाव दिए, जिसमें सड़क, बिजली, पानी, और उद्यान जैसी सुविधाएं शामिल हों। उन्होंने संभागीय स्तर पर एक निरीक्षण समूह बनाकर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए।

बैठक में परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुखवंती, अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास कैलाश वानखेड़े, रीवा संभाग के विभागीय अधिकारी एवं परिषद के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति