कर्मचारियों ने महिला से अभद्रता करते हुए युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज कराने ग्रामीणों को थाने में देना पड़ा धरना

कटनी

जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम अवैध रेत परिवहन की आशंका को लेकर रेत कंपनी के कर्मचारियों ने एक आदिवासी महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए युवक को बेरहमी से पीट दिया। रेत कंपनी धनलक्ष्मी के कर्मचारियो द्वारा सोमवार की देर शाम पेट्रोल पंप के समीप स्थित अंकित चौधरी के खेत पर एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए 25 वर्षीय युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़वारा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस लिखित आवेदन देने की बात कहते हुए एफआईआर करने से बचती नजर आई। ग्रामीणों ने थाना परिसर के सामने ही धरना दे दिया। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने रेत कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। बताया तो यह भी जा रहा है कि ग्रामीणों के द्वारा रेत कंपनी के कर्मचारियों से भी मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिसके कारण बड़वारा पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

फरियादी अंकित चौधरी ने बताया कि सोमवार देर शाम धनलक्ष्मी कंपनी के दर्जनों कर्मचारी अचानक मेरे खेत पर घुस गए और मेरे बहन के साथ जातिगत अपमान करते हुए अभद्रता करने लगे। जिसका विरोध करने पर जीतू एवं अमन नामक व्यक्ति ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। जिसके चलते मेरे आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है।

घण्टो तक नहीं दर्ज हुई एफआईआर

फरियादी महिला लक्ष्मी बाई के मुताबिक घटना होने के बाद करीब शाम 8 बजे पीड़ित अपने परिजनों के साथ बड़वारा थाने पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस से आप बीती बताते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की, लेकिन मौजूद पुलिसकर्मी फरियादी युवक अंकित चौधरी एवं महिला को आवेदन देकर घर जाने के लिए कहने लगे, जिस पर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों ने थाना परिसर मे ही धरना दे दिया। घण्टो तक चले हंगामें के बाद बड़वारा पुलिस ने धनलक्ष्मी कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। वही रेत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा किए गए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इनका कहना है

इस मामले में बातचीत करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया ने कहा कि बड़वारा थाना क्षेत्र में मारपीट होने की घटना सामने आई थी जिसमें आरोपियों के नाम की पुष्टि न होने के कारण रिपोर्ट दर्ज करने में विलंब हुआ है। दोनों ही पक्षो की शिकायत पर काउंटर मामला पंजीबद्ध किया गया है जांच की जा रही है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया कटनी

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति