राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में चांदी के रथ पर विराजे भगवान को खींचेंगे श्रद्धालु

चित्तौड़गढ़.

मंदिर मण्डल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर 12.15 बजे मेले का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा रात्रि 9 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

इसमें सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, जानी बैरागी, सत्यनारायण सतन, विवेक पारीक, भुवन मोहनी एवं विष्णु सक्सेना सहित विभिन्न कविगण काव्य पाठ करेंगे। मेला ग्राउंड के मीरा रंगमंच पर भव्य भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें तारक मेहता के उल्टा चश्मा के फेम तनमय बकरिया (बागा) एवं हिमांशु बवंडर सहित विभिन्न कविगण प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम रेफरल चिकित्सालय के पास बाईपास स्टेज पर होगा। रात्रि 9 बजे से भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच एवं गोवर्धन रंगमंच स्टेज पर आयोजित होगा।

उड़ेगी गुलाल, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
इसी प्रकार मेले के मुख्य दिवस 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशाल रथयात्रा मंदिर परिसर से रवाना होगी, जो सांवलिया सरोवर पर जाएंगे। भगवान को चांदी के रथ पर बिराजमान कर नगर भ्रमण होगा। वहीं श्रद्धालु इस रथ को खींचेंगे। भगवान के चांदी के रथ में बिराजमान कर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की अलग-अलग झांकियां होगी, जो आकर्षण का केन्द्र बनेगी। रात 8 बजे शोभायात्रा के समापन पर भव्य आतिशबाजी होगी। रात्रि 9 बजे भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मेला ग्राउंड मीरा रंगमंच गोवर्धन रंगमंच पर होगा। कार्यक्रम में राज पारीक, छोटू सिंह रावणा एवं सवाई भाट द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, अलग-अलग मंच पर पूजा नाथानी, सुरभि चतुर्वेदी एवं भगवत सुथार मय दल अपनी परिस्थितियों देंगे।

सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा समापन
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 15 सितंबर को समापन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसके बाद दिव्यांग जन को मोटर राइजल्ड व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। भव्य रंगारंग आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति