छत्तीसगढ़-मरवाही में भालुओं ने दो लोगों पर किया हमला

मरवाही.

मरवाही वन मंडल में भालूओं के हमले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए दिन ग्रामीण भालुओं के हमले के शिकार हो रहे हैं। दो अलग-अलग मामलों में भालुओं ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। धरहर गांव में रहने वाली महिला पर हमला किया है तो दूसरे मामले में सेमरदर्री गांव के एक व्यक्ति पर हमला किया है। दोनो को इलाज के लिए मरवाही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला मामला ग्राम धरहर का है। जहां पर रहने वाली दशमतिया बाई शौच के लिए घर से बाहर निकली हुई थी।

तभी अचानक तीन भालूओं ने महिला पर हमला कर दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद भालु महिला को छोड़ जंगल की ओर भाग गए। वहीं, दूसरा मामला भी मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का ही है। जहां पर ग्राम सेमरदर्री के मगुरूदा में भी बुजुर्ग ग्रामीण विष्णु मार्को, पर भी तीन भालूओं ने हमला कर दिया है। बुजुर्ग गुल्लीडाढ़ ग्राम पंचायत से होते हुए अपने घर कि ओर जा रहा था। उसी समय रास्ते में तीन भालुओं ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उसके चिखने चिल्लाने पर ग्रामीणों द्वारा बुजुर्ग की जान बचाई गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा हैं कि घायल व्यक्ति के सिर और चेहरे को नोच-नोचकर भालुओं ने लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणो की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनो घायलों का इलाज मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति