छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत की बारिश की रफ़्तार में आएगी कमी

रायपुर/दुर्ग.

छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश थम सी जाएगी। प्रदेश में मानसूनी तंत्र फिर से कमजोर होने की संभावना है। इसके वजह से बारिश की तीव्रता में कमी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश के कई जगहों पर आज बुधवार को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। साथ कई इलाकों में वज्रपात की संभावना है। बीते दिनों की बारिश ने प्रदेशभर में आफत ले आई है।

जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश की पानी घरों तक घुस गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुका है। कई जगहों में बढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित और दाब क्षेत्र के सुस्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने और पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के अधिकांश जगहों पर आज हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मानसूनी तंत्र कमजोर होने से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं बारिश की स्थिति भी बनी हुई है। मानसूनी तंत्र कमजोर होने की वजह से अधिकांश जगहों पर आज हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। आगामी दो दिनों के बाद भी मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि बीते दिनों को तुलना में अब कम बारिश होगी। बीते दिनों की बारिश से प्रदेश में आफत आ गई है। लगातार बारिश के वजह से नदी नाले उफान पर हैं। सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। घरों तक बारिश की पानी घुस गया है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अब आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति