राजस्थान-अजमेर के रेलवे स्टेशन से बच्ची का अपहरण और बाद में अहमदाबाद से बरामद

अजमेर.

अजमेर शहर मे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से मंगलवार रात 4 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी बच्ची को लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है। जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि बच्ची व अपहरणकर्ता को अहमदाबाद से पहले स्टेशन पर दस्तयाब कर लिया गया है, जिसको अजमेर लाया जाएगा।

बच्ची अपनी मां के साथ आबूरोड से अजमेर दरगाह जियारत के लिए आई थी। बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस के द्वारा बच्ची की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्ची आबूरोड से अजमेर दरगाह जियारत के लिए अपनी मां के साथ आई थी। मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से बच्ची का अज्ञात युवक के द्वारा अपहरण कर लिया गया। बच्ची के दिखाई नहीं देने पर महिला ने शोर मचा दिया। जिससे यात्रियों की भीड़ लग गई और मौके पर जीआरपी और आरपीएफ थाना पुलिस पहुंच गई। जीआरपी के अधिकारी सकते में आ गए और तुरंत ही सीसीटीवी कैमरे को चेक कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई थी। जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाने की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में आरोपी की तलाश में दबिश दी थी। रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरे को भी चेक कर संदिग्ध आरोपी के फुटेज प्राप्त किया। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी युवक को तलाश रही है। जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि महिला जायरीन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अलग-अलग टीमों का गठन किया है। टीमों के द्वारा अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर बच्ची की तलाश की जा रही थी। आज जीआरपी एसपी ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जीआरपी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद अहमदाबाद स्टेशन के पहले स्टेशन पर अपहरण की गई बच्ची के साथ आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया है, जिसको अजमेर लाया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति