बरेली में सीबीगंज पुलिस और एसआईटी ने फर्जीवाड़े के आरोपी शेर अली जाफरी समेत 2 को किया गिरफ्तार

बरेली

यूपी के बरेली में सीबीगंज पुलिस और एसआईटी ने फर्जीवाड़े के आरोपी खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उसके बेटे को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को एसआईटी ने खुसरो कॉलेज से दबोचा। जिला अस्पताल में बाप-बेटे का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। आरोप है कि खुसरो कालेज में सत्र 2019-2020 से बिना मान्यता के ही यह कॉलेज बी फार्मा, डी फार्मा और पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन लेकर छात्रों से ठगी कर उन्हें फर्जी डिग्री बांट रहा था।

इस मामले में जीटीआई के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने थाना सीबीगंज में कॉलेज के चेयरमैन एवं भाजपा नेता शेर अली जाफरी, कथित प्रधानाचार्य विश्वनाथ शर्मा और आस्था कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर डॉ. विजय शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस मामले की जांच एसआईटी को दी।

छात्रों के साथ करोड़ों की ठगी

सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज में सत्र 2019-20 में डी फार्मा में फर्जी एडमिशन लेकर छात्रों से ठगी की शुरुआत हुई थी। यह खेल सत्र 2023-24 तक चला और 379 छात्र-छात्राओं को डीफार्मा में प्रवेश देकर उनसे लगभग 3.70 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई। छात्रों को फर्जी डिग्री दी गईं तो इस ठगी का भंडाफोड़ हो गया और कई महीने पहले थाने में इसकी शिकायतें शुरू हो गईं। हालांकि जब पुलिस ने उनकी शिकायतों को दबा दिया तब छात्र जिला मुख्यालय तक पहुंचे। इस पर जून में चेयरमैन शेर अली जाफरी ने खुद को बचाने के लिए कथित प्रिंसिपल विश्वनाथ शर्मा से आईजीआरएस पोर्टल पर आस्था कंसल्टेंसी के प्रोपराइटर डॉ. विजय शर्मा के खिलाफ शिकायत कराई। इसमें सीबीगंज पुलिस ने साठगांठ कर उसके मनमुताबिक रिपोर्ट लगाते हुए फर्जीवाड़े का ठीकरा डॉ. विजय शर्मा के सिर फोड़ दिया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति