नीट टॉपर पंशुल व्यास MBBS के दूसरे साल में हार गया जिंदगी की जंग, परिजनों ने लगाये ये आरोप

उज्जैन

उज्जैन (Ujjain) के नीट टॉपर (NEET UG Topper) पंशुल व्यास ने घर में फांसी लगाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली. पंशुल व्यास एमबीबीएस (MBBS) के सेकंड ईयर का छात्र था. दर्दनाक घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसंत बिहार की है. पीड़ित परिजनों ने पंशुल के दो साथियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों की शिकायत पर नानाखेड़ा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

मृतक छात्र की मां पल्लवी व्यास पेशे से शिक्षिका हैं. उन्होंने बताया कि बेटा साथ पढ़ने वाले सरल जैन और एक अन्य दोस्त आदिती से काफी परेशान था. साथी छात्रों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने मौत को गले लगाया है. पंशुल इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था. मृतक के पिता संतोष व्यास इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं. परिवार ने पुलिस अधीक्षक से प्रताड़ित करने वाला दोनों छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के समय माता पिता दोनों ड्यूटी पर गये थे.

एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मृतक की मां ने बताया कि आरोपी छात्र पंशुल को 4 महीने से प्रताड़ित कर रहे थे. दोनों रूममेट की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने घातक कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि आरोपी बेटा को गंदा छात्र बताते थे. रूममेट का ताना सुनकर बेटा काफी परेशान था. उसने पिछले कुछ समय से बातचीत भी कम कर दी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है.

आशंका है कि छात्र को प्रताड़ित करने के लिए अश्लील मैसेज का भी सहारा लिया गया था. इसलिए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. बेटे की खुदकुशी से घर में मातम का माहौल है. माता-पिता का अरमान बेटे को डॉक्टर के रूप में देखने का था. अब बेटा कभी डॉक्टर नहीं बन सकेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति