महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशी की खबर, कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये

उज्जैन

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने संकुल भवन में महाकाल लोक के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने करने के निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी उज्जैन और उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि रुद्रसागर के बीच बनने वाला पैदल पुल का काम 25 करोड़ की लागत से 80 फीसद पूरा हो चुका है. अभी पुल के फ्लोरिंग का काम किया जाना बाकी है.

पैदल पुल के निर्माण की डेडलाइन 30 नवंबर 2024 निर्धारित है. इसी तरह 16.10 करोड़ की लागत से रुद्रसागर शिखर दर्शन का 99 फीसद कार्य पूरा कर लिया गया है. महाकालेश्वर मंदिर में 7.53 करोड़ की लागत से इमरजेंसी एंट्री और एग्जिट का 90 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है. 10 फीसद काम पूरा करने की अवधि 30 सितंबर निर्धारित है. कलेक्टर ने बैठक में महाकालेश्वर मंदिर में सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण की भी जानकारी ली.

महाकालेश्वर मंदिर के निर्माण कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

निर्माण कार्य पूरा हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने वाली है. महाकाल लोक में लाइट एंड शो प्रोजेक्ट का काम भी जोर शोर से चल रहा है. पर्यटन विभाग के साथ कलेक्टर ने अलग से बैठक करने को कहा. बैठक में 9.3 करोड़ की लागत से त्रिवेणी म्यूजियम एक्सटेंशन वर्क की भी समीक्षा की गई. कलेक्टर ने कालभैरव और सिद्धवट टेंपल पर प्रस्तावित कार्यों को भी तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है. उज्जैन में देश के विभिन्न इलाकों से लोग सालों भर दर्शन पूजन करने पहुंचते हैं. महाकालेश्वर मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति