छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में चूर एक पति ने मामूली बात को लेकर डंडे से पीट पीट कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मामला खरसिया क्षेत्र का है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाम्हनपाली निवासी कुशल चौहान का बुधवार की शाम घरेलु काम को लेकर उसकी पत्नी बिमला चौहान के साथ विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बिच विवाद इस कदर बढ़ गया की कुशल चौहान ने घर में रखे डंडे से अपनी पत्नी के सर के अलावा  शरीर के अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे महिला के शरीर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी पति गिरफ्तार
डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी हुए वह मौके पर पहुंची जिसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आरोपी से की जा रही पूछताछ
बताया जा रहा है की एक पति ने मामूली बात को लेकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए  पूछताछ कर रही है की आख़िरकार  हत्या के कारानो का पता चल सके। संभवतः कल पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति