राजस्थान-अजमेर दरगाह में मोदी के जन्मदिन पर बंटेगा 4000 किलो शाकाहारी लंगर

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को अजमेर शरीफ दरगाह 4000 किलो शाकाहारी भोजन (मीठे चावल) वितरित करेगा। शाकाहारी लंगर का आयोजन पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ 'सेवा पखवाड़ा' के तहत किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशी और सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध 'बड़ी शाही देग' का उपयोग का 4000 किलो शाकाहारी लंगर तैयार कर वितरित किया जाएगा। यह परंपरा 550 वर्षों से अधिक समय से निभाई जा रही है।

गद्दी नशीन-दरगाह अजमेर शरीफ सैयद अफ्शान चिश्ती ने बुधवार को एएनआई से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश के धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर हम 4000 किलोग्राम शाकाहारी भोजन ((मीठे चावल)) तैयार करेंगे, जिसमें चावल, शुद्ध घी और सूखे मेवे शामिल होंगे। यह भोजन गुरुओं और आसपास के गरीबों को भी वितरित किया जाएगा।

एक बार में तैयार होता है 4 हजार किलो खाना
सैयद चिश्ती ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए भी प्रार्थना करेंगे। पूरा लंगर भारतीय माइनॉरिटी फाउंडेशन और अजमेर शरीफ चिश्ती फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस शाही देग में भोजन बनाया जाएगा वह दुनिया के सबसे बड़े खाना बनाने वाले बर्तनों में से एक है। जिसमें एक बार में 4000 किलो भोजन तैयार किया जा सकता है।

पूरी रात जारी रहेगी प्रक्रिया
सैयद चिश्ती ने बताया कि लंगर के लिए भोजन बनाने की शुरुआत रात 10:30 बजे से होगी। पूरी रात खाना पकाने की प्रक्रिया रातभर जारी रहेगी। इस दौरान भक्त और स्वयंसेवक प्रार्थनाओं, कुरान की आयतों, नातों और कव्वालियों में भाग लेंगे। सुबह भोजन का वितरण किया जाएगा। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति