छत्तीसगढ़-सुकमा में महिला को लेकर तीन KM पैदल चले सीआरपीएफ जवान

सुकमा.

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का बुरा हाल है। वहीं नदी-नाले उफान पर है। आवागमन प्रभावित है। वहीं इन सब के बीच सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक बीमा आदिवासी महिला को चारपाई से कंधे में उठाकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद एंबुलेंस तक पहुंचे।

जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। यह मामला सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पेंटा पाड़ गांव का है। जहां एक बीमार महिला को इलाज के लिए सुकमा जिला मुख्यालय लाया जाना था। लेकिन रास्ता खराब होने और नाला लबालब होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। जिस वजह से ग्रामीण बीमार महिला को चारपाई की मदद से लाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले सीआरपीएफ के 50 वीं बटालियन के जवानों ने इन ग्रामीणो से जानकारी ली और जवानों ने अपने कंधे में लड़कर तीन किलोमीटर तक पैदल एंबुलेंस तक सफर तय किया और एंबुलेंस के जरिए बीमार महिला को सुकमा जिला अस्पताल लाया जा सका। महिला की जान बचाई जा सकी। इसके लिए ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के जवानों का आभार व्यक्त किया है।

नक्सल इलाका में सड़क नहीं
गौरतलब है कि पिछले दो दशकों से इलाके में नक्सलियों का खास प्रभाव होने की वजह से उसे इलाके में आज तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। सरकारें आती रही और जाती रही। लेकिन हालात वही रहे क्योंकि इलाका अब तक नक्सली मुक्त नहीं हुआ है। इस वजह से यहां निविदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई भी ठेकेदार काम में रुचि नहीं लेता और हालात जस के तस रहते हैं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा कैंपों की स्थापना हो रही है। सुरक्षा के आधार पर आने वाले दिनों में इन इलाकों को सड़कों से जोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति