यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया हो : CM मोहन यादव

भोपल
राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए उनके बयानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का अपने ही देश के खिलाफ विदेशी धरती पर बोलना राष्ट्र विरोधी शक्तियों के एजेंडा को बढ़ावा देता है। भारत को धर्म और जातियों के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस का आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना भारत के संविधान का अपमान है।

"कांग्रेस की कुंठित मानसिकता सबके सामने"

सोशल मीडिया 'X' पर मोहन यादव ने लिखा, "राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी की देश और आरक्षण विरोधी मानसिकता एक बार पुनः उजागर हो गई। यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र का अपमान किया हो। आरक्षण पर राजनीति करने वाली कांग्रेस की कुंठित मानसिकता अब सबके सामने है। एक ओर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित हो रहा है, वहीं राहुल गांधी द्वारा अपने ही देश के खिलाफ विदेशी धरती पर बोलना राष्ट्र विरोधी शक्तियों के एजेंडा को बढ़ावा देता है। भारत को धर्म और जातियों के आधार पर बांटने वाली कांग्रेस का आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना भारत के संविधान का अपमान है। राहुल गांधी भारत की संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करना कभी नहीं सीख सकते, उनकी इस सोच को देश कभी माफ नहीं करेगा।"

राहुल गांधी के बयान सियासी हलचल तेज

बता दें कि अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बयान दिया, जिसमें आरक्षण भी है। आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने का कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। वहीं, अमेरिका में दिए राहुल गांधी के एक और बयान पर विरोधी दलों के नेताओं ने उनकी निंदा की। राहुल ने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं? क्या वे गुरुद्वारे जा सकेंगे? ये चिंता सिर्फ सिखों की नहीं बल्कि सभी धर्मों के लिए है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति