हॉलीवुड एक्टर टायरेस गिब्सन को किया गिरफ्तार

न्यूयॉर्क

हॉलीवुड एक्टर टायरेस गिब्सन को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे की परवरिश के लिए अपनी पूर्व पत्नी सामंथा ली तय राशि का भुगतान नहीं किया है। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर को सुनवाई के बाद कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराया गया था। उन्हें जेल की सजा से बचने के लिए पूर्व पत्नी को 73,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जॉर्जिया में रिहा कर दिया गया।

एक्टर टायरेस एक्स वाइफ ली के साथ चल रही कानूनी जंग की सुनवाई के लिए सोमवार, 9 सितंबर को फुल्टन काउंटी सुपीरियर कोर्ट में हाजिर हुए थे। इनकी एक बेटी है, जिसका नाम सोराया है। गिब्सन को अप्रैल 2023 में बच्चे की देखभाल के लिए हर महीने 10,690 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था, जो एक्टर ने नहीं किया। और इसी कारण उन पर ये मुसीबत आन पड़ी है।

टायरेस को जेल जाने से बचने का मिला था मौका
जज केविन फार्मर ने ली को पैसे न देने के लिए टायरेस गिब्सन को अवमानना का दोषी ठहराया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में हथकड़ी लगाई गई और फिर उन्हें वहां से बाहर निकाला गया। इससे पहले, जज फार्मर ने 45 साल के एक्टर को 48 घंटे के अंदर 73,525.73 अमेरिकी डॉलर का देकर जेल जाने से बचने का मौका दिया था। इसमें एक्स वाइफ ली को दी जाने वाली 7,500 अमेरिकी डॉलर की कानूनी फीस भी शामिल थी।

टायरेस ने फैमिली कोर्ट को बताया था खराब
बताया जा रहा है कि 8 सितंबर को एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस बात का इशारा कर दिया था कि उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने जज फार्मर और फैमिली कोर्ट सिस्टम की आलोचना भी की थी। टायरेस का हालांकि ये पोस्ट अब डिलीट किया जा चुका है। इसमें लिखा था कि 'सामंथा के वकील एडम और विलियम जज फार्मर के अच्छे दोस्त हैं। और ये एकदम साफ है कि वह मुझसे नफरत करते हैं। मैंने 14 साल की उम्र से ही मेहनत करनी शुरू की थी और आज यहां तक पहुंचा हूं। फैमिली कोर्ट पिताओं के लिए सबसे खराब है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति