फेमस हॉलीवुड एक्टर जेम्स हॉलक्रॉफ्ट 3 सितंबर से लापते थे, जिनका मिला शव

न्यूयॉर्क

जेम्स हॉलक्रॉफ्ट, फेमस टेलीविजन शो 'कोमो डाइस एल डिचो' एक्टर पिछले कई दिनों से लापता था और अब उनकी डेड बॉडी मिली है। जेम्स के निधन को लेकर एक्टर की बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और उनके निधन की जानकारी दी है। जेम्स के मौत की खबर सुनकर फैन्स शॉक्ड हैं और एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक्टर जेम्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर 3 सितंबर, 2024 से लापता थे और अब जाकर उनकी डेड बॉडी मिली है। जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की बहन जेन इस दुख खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कन्फर्म किया है और भाई को श्रद्धांजलि दी है।

जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की बहन ने किया पोस्ट

'द मिरर यूएस' की रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स हॉलक्रॉफ्ट की बहन जेन हॉलक्रॉफ्ट ने अपने भाई की कुछ तस्वीरों के साथ उनके निधन की खबर फैन्स को दी है। बताया गया है कि मेक्सिको सिटी में तिजापान अपने घर वापस लौटने के दौरान ही जेम्स गायब हो गए थे।

बहन ने लिखा- उन बरसों के लिए शुक्रिया जो हमने एक साथ बिताए

जेन ने भाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी, उन बरसों के लिए शुक्रिया जो हमने एक साथ बिताए और मुझे अब तक के सबसे शानदार पल दिए, तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगे, छोटे भाई।'

जेम्स के दोस्त ने भी किया इमोशनल पोस्ट

जेम्स के करीबी दोस्तों में से एक लुइस डुवल ने भी अपने दोस्त के निधन पर दुख जताया है और लिखा है- मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। ऊंची उड़ान भरो, मेरे लड़के। मैं हमेशा याद रखूंगा कि तुम कितने शानदार थे।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति