सीसीटीवी फुटेज जारी कर मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर उठाए जा रहे सवालों के यूपी डीजीपी ने दिए जवाब

लखनऊ

सुल्तानपुर डकैती कांड में आरोपी मंगेश यादव के फर्जी एनकाउंटर के आरोपों पर जवाब देते हुए यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हुई है। इसे लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अभी बुधवार को ही कोर्ट ने जबरन धर्मांतरण करवाने वालो को सजा सुनाई। धर्मांतरण रैकेट के खुलासे में भी हमारे ऊपर आरोप लगे थे। हाथरस मामले में भी पुलिस पर आरोप लगे लेकिन कोर्ट में हम सही साबित हुए। सुल्तानपुर डकैती मामले में एसटीएफ ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए।

एनकाउंटर में मारे गए बदमाश मंगेश यादव के परिजनों के बयान भी जारी किये। यूपी डीजीपी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लगाए गए उन आरोपों का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि मंगेश यादव को घर से उठाकर एनकाउंटर किया गया।

यूपी डीजीपी ने कहा कि इस डकैती में लूटे गए सोने की शत प्रतिशत बरामदगी की जा चुकी है। पुलिस कार्रवाई के दौरान बदमाश भी पुलिस पर फायरिंग करते हैं। ऐसी कार्रवाई को लेकर तरह-तरह को भ्रांतियां लोगों के द्वारा फैलाई जाती हैं। पीयूसीएल की गाइडलाइंस का हम सख्ती से पालन करवाते हैं। किसी भी मामले में किसी भी संवैधानिक संस्था ने यूपी को लेकर उंगली नहीं उठाई है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले गैंग लीडर विपिन सिंह था। वह लखनऊ और गुजरात की बड़ी डकैतियों में भी शामिल था। 13 और 15 अगस्त को विपिन, फुरकान और उनके तीन साथियों ने रेकी की थी। घटना में मंगेश यादव भी शामिल था। उन्होंने बताया कि वारदात के समय फुरकान, अनुज और अरबाज डकैती के लिए दुकान में अंदर घुसे थे। विपिन, विनय शुक्ला और मंगेश बाहर थे।

एडीजी लखनऊ एस बी शिरोडकर ने बयान दिया कि दो बार दुकान की रेकी की गई थी। विपिन और सचिन ने रेकी की। घटना में इस्तेमाल दो बाईक जौनपुर से चुराई गई थीं और वारदात के बाद भागने के लिए बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति