अखिलेश का बीजेपी पर बड़ा आरोप, यूपी बनी फर्जी एनकाउंटर की राजधानी, अयोध्या में मची है जमीनों की लूट

लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की लूट मची है। अयोध्या को लेकर हम पहले भी मुद्दे उठाए। सरकार के अधिकारी और भाजपा के लोग लूट में लग गए, जहां लूट होगी वहां विकास नहीं होगा। हमारे अयोध्या के नेताओं ने लूट का काला चिट्ठा खोला, अब सोचिए पूरे प्रदेश में कितनी लूट हो रही होगी। अयोध्या के किसानों की मांग थी सर्किल रेट बढ़ाया जाय, इन्होंने किसानों से सस्ते दामो में जमीनें ले ली,अब सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। वहीं मंगेश एनकाउंटर पर कहा कि सरकार ने यूपी को फर्जी एनकाउंटर की राजधानी बना दी।

उन्होंने कहा कि सरकार के नेताओं और अधिकारियों की सूची और रजिस्ट्रियां हमारे पास हैं, इन्होंने सेना की जमीन पर कब्जा कर लिया, जिस डिफेंस की ओर कोई नहीं देखता, उस जमीनों को इन्होंने बेच दिया। अपनी सुविधा के लिए रेलवे अलाइनमेंट बदल दिया,अपनी हार की खीज में इन्होंने रेलवे अलाइनमेंट बदल दी। जिन्होंने करप्शन पे ज़ीरो टॉलरेंस का नारा दिया था,वो कहां हैं, अयोध्या में लूट का अड्डा बना दिया। समाजवादी पार्टी गरीबों के साथ है। अयोध्या एक वर्ल्ड क्लास सिटी बने,अइसके लिए दिमाग होनी चाहिए, 2 साल बाद जब समाजवादी सरकार आएगी तो उन्हें सर्किल रेट बढाकर मुआवजा दिया जाएगा। महायोगी ट्रस्ट में भी अधिकारी घुस कर लूट कर रहे है।

अखिलेश ने कहा कि सुल्तानपुर में जो घटना हुई, ऐसी पहले भी हुई है। इससे पहले भी इन्हीं के नेता द्वारा वहां हत्या की गई। मंगेश यादव एनकाउंटर केस में गांव वाले भी कहते है। पुलिस रात में उठाकर ले गयी, उसके पास से जो मोटरसाइकिल मिली उसकी चोरी कई दिन बाद लिखी गयी। नया बैग मिला,उस बैग में नए कपड़े मिले। चप्पल में एनकाउंटर किया। ये पहला झूठा एनकाउंटर नहीं हुआ, पहले भी एनकाउंटर झूठे हुए। अब तक जितने एनकाउंटर हुए सबसे ज्यादा पीडीए परिवार के मारे गए। भाजपा सरकार ने फ़र्ज़ी एनकाउंटर का राजधानी बना दिया। जिसका दिल दिमाग नाकारात्मक हो उससे विकास की क्या उम्मीद कर सकते हैं। अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर न करते, ये सरकार लूट के साथ डर दिखाकर एनकाउंटर कर रही है। जो लोग अधिकारी रात में हत्या की रणनीति बनाएं, उनसे न्याय की क्या उम्मीद करे।

भाजपा सरकार किसी की सगी नहीं है, उन्हें अपना स्वार्थ सिद्ध करना है,ये अयोध्या लूट की सूची संसद सदन में दी जाएगी। जब गरीब से जमीन ली जा रही थी,तब सर्किल रेट क्यों न बढ़ाया गया? इन जमीन रजिस्ट्री में सबकी फोटो लगी है, उनके परिवार के लोगों की फोटो लगी है, अब तय है इसके बाद मुख्यमंत्री जी कोई अलग सूची नहीं पढ़ पाएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति