राजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय और जिला खाद्य सुरक्षा दल का छापा

बीकानेर.

स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय दल और बीकानेर खाद्य सुरक्षा दल ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमला कॉलोनी में विश्वा ब्रांड के 4,000 लीटर संदिग्ध घी को सीज किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान और संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया के निर्देश पर यह औचक कार्रवाई की गई। सीएमएचओ बीकानेर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि फड़ बाजार में जगदंबा स्टोर नाम से संचालित दुकान के चौखुंटी पुलिया के पास कमला कॉलोनी की गली नंबर 14 में स्थित गोदाम पर सीज की यह कार्रवाई की गई है। जयपुर से आए केंद्रीय दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, अमित शर्मा, देवेंद्र राणावत, जिला खाद्य सुरक्षा दल के एफएसओ भानु प्रताप सिंह गहलोत और श्रवण कुमार वर्मा ने रात भर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि फड़ बाजार स्थित जगदंबा स्टोर पर बहुत सस्ते दाम पर देसी घी मिलने पर संदेह हुआ और व्यापारी को लेकर कमला कॉलोनी स्थित उसके गोदाम का निरीक्षण किया गया। यहां विश्वा ब्रांड का घी 1 लीटर, 5 लीटर, 15 लीटर और 800 मिली लीटर की पैकिंग में मिला, जिसे सीज कर दिया गया। घी के तीन नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के आद आगे की कार्रवाई की जाएगी, तब तक उक्त घी का विक्रय नहीं किया जा सकेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति