विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से अब तक 70 विद्यार्थी चुने गये

भोपाल
देश में पढ़-लिखकर अपना भविष्य बनाना तो आम बात है। पर विदेश में उच्च अध्ययन करके सफलता की ऊंचाईयों को छूना आसान नहीं होता। किसी होनहार विद्यार्थी का विदेश में पढ़ने का सपना अधूरा न रह जाये, इसके लिये मध्यप्रदेश सरकार ने खुद आगे आकर विदेश में पढ़ने के आकांक्षियों का हाथ थाम लिया है।

राज्य सरकार द्वारा ऐसे विद्याथियों (जो विदेश स्थित किसी बड़े प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान में दाखिला लेकर पढ़ना चाहते हैं) को प्रोत्साहन देने के लिये विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में होनहार विद्यार्थियों को विदेश में अध्ययन के लिये पात्रतानुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2003-04 से वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में (10 सितम्बर 2024 तक) इस योजना के अंतर्गत 70 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है। योजना का लाभ पाकर अब तक 62 विद्यार्थी विदेश अध्ययन के लिये प्रस्थान कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश विद्यार्थी विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर स्वदेश लौट चुके हैं।

योजना के तहत वित्त वर्ष 2003-04 में एक, 2004-05 में दो, 2005-06 में दो, 2006-07 में चार, 2007-08 में पांच, 2009-10 में एक, 2010-11 में एक, 2012-13 में एक, 2014-15 में तीन, 2015-16 में तीन, 2016-17 में चार, 2017-18 में तीन, 2018-19 में छह 2019-20 में चार, 2020-21 में दो, 2021-22 में छह, 2022-23 में आठ एवं वर्ष 2023-24 में छह विद्यार्थी उच्च अध्ययन के लिये विदेश भेजे गये।

योजना में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में चयनित एक-एक विद्यार्थी तथा वर्ष 2024-25 में चयनित छह विद्यार्थियों को उनके द्वारा चाहे गये संस्थानों में उच्च शिक्षा अध्ययन के लिये विदेश भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति