इंदौर के करीब महू में युवती से गैंगरेप के दो आरोपी कोर्ट में पेश, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

इंदौर, महू
इंदौर के करीब महू में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी और उनके साथ मौजूद युवतियों को बंधक बनाकर मारपी करने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इधर पुलिस ने कल रातभर घटनास्थल और आस-पास के इलाके की सर्चिंग की। चार फरार आरोपितों की तलाश जारी है, वहीं पकड़े गए दो आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। जामगेट की घटना में बुधवार को गिरफ्तार किए दो आरोपित अनिल व पवन को महू न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को न्यायालय से आरोपितों की 5 दिन की रिमांड मिली है। जानकारी के मुताबिक फरार 4 आरोपित मानपुर के 15 किमी के दायरे में रहने वाले हैं। बुधवार को जिन दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें मानपुर के खुर्दा खुर्दी गांव से पकड़ा गया है।

रातभर आरोपितों की तलाश की गई
इसके साथ ही पुलिस द्वारा रात भर आरोपितों की तलाश की गई। अब तक 2 के अलावा अन्य किसी भी आरोपित को पकड़ने ने पुलिस को सफलता नहीं मिली है। रात भर पुलिस ने चारों आरोपितों के घर, उनके रिश्तेदारों के घर, जहां वह जा सकते हैं उन सभी जगहों पर सर्चिंग की है।

मोबाइल लोकेशन से पता लगाने की कोशिश
बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह 5 बजे टीमें आरोपितों को ढूंढती रही। इसके बाद उन्हें दो घंटे के आराम के बाद सुबह 7 बजे से पुनः सर्चिंग के लिए लगा दिया गया। साथ ही मोबाइल लोकेशन से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रात में पकड़े गए दो पकड़े गए आरोपितों के नाम अनिल व पवन हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस कर रही पूछताछ, क्या पहले भी की है ऐसी वारदात?
ट्रेनी सैन्य अफसरों और उनकी साथी युवतियों के साथ हुई इस घटना को लेकर इलाके के लोग डरे हुए हैं। पुलिस के अनुसार कुल छह आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसमें से दो को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपितों ने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया हो। अभी पकड़े गए दो आरोपितों से पूछताछ जारी है।

यह है पूरी घटना
महू में ट्रेनिंग लेने के लिए आए अधिकारी कौशल सिंह निवासी बरेली (उप्र) अपनी दो युवतियों के साथ घूमने के लिए जाम गेट पर गए थे। इन्होंने घूमने के लिए किराए की कार ली थी। ये लोग फायरिंग रेंज के करीब खड़े होकर बात कर रहे थे, इसी दौरान वहां 6 बदमाश आ गए। बदमाशों ने इसने मारपीट की और रुपये छीन लिए। इसके बाद एक अधिकारी और युवति से कहा कि वो 10 लाख रुपये लेकर आएं। बाकी दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बंधक युवति और अधिकारी को अलग-अलग ले गए। युवति के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। बदमाशों के जिस ट्रेनी अधिकारी को छोड़ा था, उसने अपने कमांडिंग ऑफिसर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति