ग्वालियर जिले और आसपास के इलाकों में अति वर्षा से उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूरी तरह नजर बनाए हुए

जलभराव से निपटने में प्रशासन मुस्तैद रहे: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर जिले और आसपास के इलाकों में अति वर्षा से उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूरी तरह नजर बनाए हुए

ऊर्जा मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों से ली जलभराव नियंत्रण की जानकारी

भोपाल

ग्वालियर जिले और आसपास के इलाकों में अति वर्षा से उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अति वर्षा से उत्पन्न हुए हालातों पर स्वयं नजर रख रहे हैं। मंत्री तोमर ने बुधवार की रात्रि जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम और पुलिस अधीक्षक से चर्चा की थी। मंत्री तोमर के निर्देशन में जलभराव वाले इलाकों में पानी निकासी के तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जलभराव वाले इलाकों से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था जारी है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर स्वयं निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के एक दल की तैनाती की है और जलभराव वाले इलाकों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने फोन पर संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर आज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो पुराने और जीर्ण-शीर्ण भवन निर्मित हैं, उन्हें पहले खाली कराएं तथा इन भवनों में रहने वाले परिवारों के रहने खाने के पर्याप्त बन्दोवस्त करें। ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर में निरंतर हो रही वर्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्वालियर के आनंद नगर, शील नगर, सदाशिव नगर की स्थिति पर नजर बनाए रखें तथा बचाव दल लगातार काम करते रहें। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी इस पर नज़र रखें।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वे राहत व बचाव कार्यों में सरकार से हर संभव मदद दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा व खेड़ारायमल में जलभराव में घिरे लोगों को एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन एवं जनपद पंचायत की संयुक्त टीमों द्वारा सूझबूझ के साथ सुरक्षित रूप से निकालने की सराहना की। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन की टीमें इसी तरह लोगों की मदद करती रहेंगीं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हर क्षेत्रवासियों को मैं आश्वासन देता हूँ कि इस मुश्किल हालात में डबल इंजन सरकार आपके साथ है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति