आपदा के समय उपभोक्ताओं की मदद में खड़े रहें विद्युत अधिकारी: ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल

प्रदेश में अति वर्षा के चलते उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। गुरुवार को वर्चुअली आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अति वर्षा के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे निपटने और निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुलभ बनाने के लिए सभी विद्युत वितरण कम्पनियों के आला अधिकारी निगरानी रखें।

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक बनाएं कि बरसात में पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बरसात के मौसम में विद्युत सुरक्षा के प्रति सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि बारिश के समय बिजली के खंभों को नहीं छुए, बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे, बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम आयोजित ना करे, नए भवनों का निर्माण बिजली लाइनों से उचित दूरी पर ही करायें, खेत की मेड पर/खेत में यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करें, बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत संबंधित फीडर इंचार्ज, अवर अभियन्ता, सब स्टेशन पर सूचना दें। यदि बारिश में खंभे पर स्पार्क हो रही है और आस-पास पानी भरा हुआ है.

तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें। यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे, ट्रांसफार्मर, लाइनो पर बम्बू से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है। किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करे। यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सडक के ऊपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, अवर अभियन्ता या फिर सब स्टेशन पर सूचना दे ताकि समय पर सुधार हों सके। बिजली खंभों की चार दिवारी या बाउंड्रीवाल में अतिक्रमण ना करें। हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति