प्रदेश के 6 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ के 6 जिलों- जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और सक्ति में शाम 4:30 बजे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है. रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है.

शनिवार से फिर बढ़ेंगी मानसून गतिविधियां
मौसम विभाग ने 14 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने की संभावना भी जताई है. इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

गुरुवार को राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य से कम रही. कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रा में सबसे अधिक 20 मिमी वर्षा हुई. बारिश की कमी के कारण रायपुर और आसपास के जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी हो रही है. प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 34.1°C बलरामपुर में और सबसे कम 20.1°C नारायणपुर में दर्ज किया गया.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति