बिलासपुर तोरवा मुक्तिधाम में स्वच्छता का अभाव

बिलासपुर

मुक्तिधाम जैसे महत्वपूर्ण स्थल की अनदेखी कई वर्षों से हो रही है। यहां नलें टूटी हुई हैं जिससे पानी की समस्या बनी रहती है। कचरे के ढेरों के कारण हर जगह गंदगी फैली हुई है।डस्टबिन भी खराब हो चुके हैं। जिससे कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। इससे मुक्तिधाम में स्वच्छता का अभाव है जो यहां आने वालों के लिए बेहद असुविधाजनक है।

टाइल्स टूटने से खड़े होने की जगह भी सुरक्षित नहीं रह गई है। इसके अलावा, गेट की स्थिति बेहद खराब है और दीवारों से ईंटें गिरने लगी हैं। शेड से भी पानी टपकने लगा है जिससे वर्षा की स्थिति में दिक्कत होती है। मुक्तिधाम के भीतर दिनभर मवेशी घूमते रहते हैं जिसके कारण गोबर और गंदगी बिखरी रहती है। यह स्थिति यहां आने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी का सबब बन चुकी है।

पार्षद अजय ने उठाया कदम
रेलवे के सहयोग से सीसी रोड का निर्माण कराकर वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद अजय यादव ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हालांकि पार्षद का कहना है कि मुक्तिधाम एक पवित्र स्थान है लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। यह स्थान जीवन का अंतिम पड़ाव है जहां हम अपने प्रियजनों को आखिरी बार विदाई देते हैं। इसलिए यहां की स्थिति बेहतर होना बहुत जरूरी है।

नशेड़ियों का प्रमुख अड्डा
खराब सड़क और गंदगी के कारण अक्सर लोग इस ओर जाने से बचते हैं। जिसका फायदा नशेड़ी उठाते हैं। यही कारण है कि यहां अक्सर शराब की बोतल, नशे का अन्य समान, इंजेक्शन व गुटखा पाउच के रैपर मिलते हैं। यदि इस मुक्ति धाम में अच्छी सड़क के अलावा बढ़िया विद्युत व्यवस्था और साफ सुधरा किया जाए तो लोगों को परेशानी नहीं होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति