भारतीय टीम एक महीने बाद मैदान पर लौटी, नए कोचिंग स्टाफ से पहली बार हुई मुलाकात, बांग्लादेश सीरीज के लिए शुरू की तैयारी

नई दिल्ली
भारतीय टीम ने शुक्रवार को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम पहली बार नए कोचिंग स्टाफ से भी मिली। मुख्य कोच गौतम गंभीर जुलाई-अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम से जुड़े थे। वहीं मोर्ने मोर्केल पहली बार बतौर गेंदबाजी कोच टीम के साथ नजर आए हैं। भारतीय टीम के सदस्य करीब एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप के लिए एकत्र हुए।

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 19 सितंबर से खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली समेत पूरी टीम यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर एकत्र हुई। नए गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और सहायक कोच अभिषेक नायर भी मौजूद थे। बीसीसीआई ने पहले दिन के अभ्यास की तस्वीरें साझा करके लिखा, ''उलटी गिनती शुरू। टीम इंडिया ने रोमांचक घरेलू सत्र के लिये तैयारी शुरू कर दी।''

तस्वीरों में दिखाया गया है कि पूरी टीम गंभीर, सहयोगी स्टाफ और कप्तान रोहित की बात ध्यान से सुन रही है। इससे पहले पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे।

खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था । नये कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट सीरीज है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज खेलनी है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति