रेलवे में स्वच्छता को समर्पित विशेष अभियान 4.0 दो चरणों में पहला चरण 13. से 30 सितंबर

08

नई दिल्ली/बिलासपुर/रायपुर

रेलवे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके तहत रेलवे ने स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी पर जोर दिया है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता चौपाल लगाकर जहां रेल यात्रियों को जागरूक किया जाएगा, वहीं ग्राम पंचायतों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

गुरुवार को इस विशेष अभियान 4.0 को लेकर रेलवे बोर्ड की सचिव अरुणा नायर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छता में सुधार पर जोर दिया गया। यह विशेष अभियान 4.0 दो चरणों (पहला चरण 13.09.2024 से 30.09.2024 तक और दूसरा चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक) में आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण के दौरान चिन्हित लंबित मामलों का निपटान किया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए रेलवे ने देशभर में 150 से अधिक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए 12.09.2024 को रेलवे बोर्ड के सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एजीएम/जोनल रेलवे, जीएम/पीयू, सीएमडी/एमडी/पीएसयू, नोडल अधिकारियों और बोर्ड के निदेशालयों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। रेलवे ने विशेष अभियान 3.0 में हर क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित करके बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

अभियान 3.0 के दौरान रेलवे खाली की गई जगहों और स्क्रैप निपटान से अर्जित राजस्व, जन शिकायतों, अपीलों का निपटान, स्वच्छत स्थलों जैसे मापदंडों में सभी मंत्रालयों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक था। ऐसे में इस बार भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए रेलवे कई कदम उठा रहा है। विशेष अभियान 4.0 को सफल बनाने के लिए बैठक में रेलवे बोर्ड की सचिव ने सभी स्तरों पर सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति