छात्रा एक मनचले से परेशान थी जो स्कूल से आने-जाने के वक्त परेशान करता था, परेशान होकर जहर खा लिया, अब हुआ केस दर्ज

इंदौर
11वीं की छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद कार्रवाई की है। छात्रा एक मनचले से परेशान थी जो स्कूल से आने-जाने के वक्त परेशान करता था। छात्रा ने मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान होकर जहर खा लिया। घटना द्वारकापुरी थाना अंतर्गत गुरुशंकर नगर की है।17 वर्षीय नाबालिग ने 26 जुलाई को जहर खाकर जान दी थी। पुलिस ने भाई-पिता और अन्य लोगों के कथन लेकर गुरुवार को देवेंद्र पंवार नामक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपित देवेंद्र उसका पीछा करता था।
 
स्कूल के बाहर ही खड़ा रहता था और छुट्टी होते ही छात्रा को रोक लेता था। वह उससे अश्लील बातें करता था और छात्रा पर भी दबाव बनाता था। भाई ने पुलिस को बताया उसने कईं बार देवेंद्र को समझाया लेकिन वह घर के बाहर खड़े होकर अश्लील इशारे करने लगा। स्वजन को धमकाने लगा। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने काॅल डिटेल निकाली तो आरोपित देवेंद्र के काॅल की पुष्टि हो गई। मोबाइल में भी देवेंद्र के मैसेज मिल गए। पुलिस ने कथनों के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 
कनाड़िया पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर निजी कॉलेज के छात्र सोहेल खान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित छात्रा को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।आरोपित छात्रा से रुपये भी ऐंठ चुका है। पुलिस के मुताबिक बायपास निवासी छात्रा निजी कॉलेज में बीकाॅम(द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही है। एक ही कॉलेज में होने के कारण सोहेल से परिचय था। आरोपित ने चाय-काॅफी पीने के दौरान फोटो खींच लिए थे। एप के माध्यम से एडिट कर आरोपित ने छात्रा को धमकाया। उसको बदनाम करने की धमकी दी और निखिल के माध्यम से 13500 रुपये ले लिए। आरोपित ने ब्लैकमेल किया और कईं बार मिलने बुलाया। शारीरिक संबंध बनाने लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर छात्रा ने स्वजन को घटना बताई और शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करवाई।
 
नाबालिग से अश्लील हरकत
राऊ पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची बड़ी बहन से मिलने आई थी। अनुपस्थिति में काॅलोनी में रहने वाला अनिल घर में घुस गया और बच्ची के साथ हरकत की।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति