नर्स आपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही थी, हुई बड़ी घटना, नर्स नहीं हारी हिम्मत, भाग गया लड़का

नई दिल्ली
वो नर्स आपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रही थी। लौटते वक्त उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि कोई उसकी ही जान-पहचान का शख्स उसकी जान लेने के लिए आगे इंतजार कर रहा है। वो आगे बढ़ी और एक खौफनाक घटना का शिकार भी बनीं। हालांकि, उस नर्स की हिम्मत को सराहा जाना चाहिए जिसने सामने करते हुए शख्स को भगा दिया।

जी हां, यह घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के आगरा से जहां गुरुवार की रात को काशीराम कॉलोनी में रहने वाली 21 साल की नर्स को एक शख्स ने गोली मार दी। वह पार्थ सारथी हॉस्पिटल में काम करके अपने घर वापस जा रही थी तभी रात 9.30 बजे रास्ते में उसके प्रेमी बबलू मौर्य ने उसका रास्ता रोका। उसका प्रेमी उसके साथ बात करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लड़की ने उसे इग्नोर किया और आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान बबलू गुस्सा हो गया और उसने लड़की के चेहरे पर गोली चला दिया और फिर फरार हो गया। फिलहाल लड़की बुरी तरह से घायल है।

हिम्मत दिखाकर खुद गई अस्पताल
गोली मुस्कान के चेहरे से रगड़ खाती हुई निकल गई। मुस्कान के चेहरे से काफी खून निकल रहा था। इन सबके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी और वह खुद ही अस्पताल पहुंच गई। साथ ही लड़की ने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। आगरा के एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि उन्हें गुरुवार की रात को सूचना मिली थी की ताजनगरी सीएनजी पंप के पास एक युवती को गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया है। घरवालों ने जब घटनास्थल पर जाकर देखा तो जानकारी मिली कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाली युवती पर बबलू नाम के युवक ने गोली चलाई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस कारण चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुस्कान और बबलू का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।  बबलू उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। बबलू के पूछने पर मुस्कान ने शादी के लिए साफ इनकार कर दिया था जिसपर गुस्साए बबलू ने उसे गोली मार दी। युवती के पिता ने बताया कि बबलू पिछले तीन साल से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है इसलिए वह अपनी बेटी के लिए जल्द से जल्द कोई रिश्ता देख रहे थे।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति