पालमानेर में बेंगलुरु-तिरुपति राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ, आठ की मौत, कई घायल

चित्तूर
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पालमानेर में बेंगलुरु-तिरुपति राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा मोगिली घाट के पास हुआ, जहां दो लॉरी एक बस से टकरा गईं। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यात्री बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम मौके पर पहुंची।

आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए तमिलनाडु के वेल्लोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद, बेंगलुरु-तिरुपति राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है, और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को उपलब्ध कराए जा रहे राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि इस हादसे से वह बहुत आहत हैं। ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए उन्होंने परिवहन विभाग को कड़े सुरक्षा उपाय करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति