गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा- 10 श्रद्धालू पानी में डूब गए, इनमें से पांच लोगों के शव बरामद किए

गांधीनगर
गुजरात के गांधीनगर जिले के देहगाम में गणेश विसर्जन के दौरान 10 श्रद्धालू पानी में डूब गए। इनमें से पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। मौके पर प्रांतीय अधिकारी और फायर ब्रिगेड का काफिला पहुंच गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाटन की सरस्वती नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 5 लोग डूब गए थे, जिसके बाद अब देहगाम में भी ऐसा ही हादसा देखने को मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देहगाम के वासना सोगाथी गांव से गुजरने वाली मेश्वो नदी में गणेश विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गए।

युवक को बचाने के चक्कर में डूबे लोग
हादसा तब हुआ, जब गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। इसके बाद उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 10 लोग पानी में डूब गए। इनमें से 5 लोगों के शव मिल चुके हैं। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय तैराकों के अलावा प्रांतीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और नदी में गिरे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं. इस साल गणेश विसर्जन के दौरान राज्य में मौत की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। देहगाम से पहले ऐसी ही घटना में पाटन में चार, जूनागढ़ में एक और नाडियाड में दो लोगों की मौत हो गई थी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति